हादसा: तैरना नहीं आता था, फिर भी वर्धा नदी में कूदे, देखते ही देखते दो मजदूरों की मौत

तैरना नहीं आता था, फिर भी वर्धा नदी में कूदे, देखते ही देखते दो मजदूरों की मौत
  • पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था
  • पुराना पुलगांव परिसर की घटना

डिजिटल डेस्क, पुलगांव. वर्धा नदी में तैरने गए दो मजदूरों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार,13 जून को दोपहर ढाई बजे के दौरान सामने आयी। मृतकों के नाम पुलगांव के घुबड़टोली निवासी सुरेश लक्ष्मण लाड़ेकर(57) तथा गणेश बन्सी चचाने(55) होकर दोनों मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि, दोनों तैरने के लिए वर्धा नदी के पात्र में उतरे थे, किंतु दोनों भी तैरना नहीं जानते थे।

जिससे उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं आने से दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश लाड़ेकर तथा गणेश बन्सी दोनों को शराब की लत थी।

बुधवार,12 जून को सुबह 11 बजे के दौरान दोनों मजदूरी के लिए घर से बाहर निकले थे। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटने पर दोनों के परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस बीच गुरुवार,13 जून को दोपहर में पुराने पुलगांव स्थित वर्धा नदी डैम के दो लोगों के शव मिले थे।

घटना की जानकारी पुलगांव पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को बाहर निकाला। जिनकी शिनाख्त सुरेश लाड़ेकर व गणेश चचाने के तौर पर की गई। इस मामले मेंं शंकर लक्ष्मण लाड़ेकर(72) की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आस्कमिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच पुलगांव पुलिस कर रही हैं।


Created On :   14 Jun 2024 1:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story