Panna News: भाजपा मण्डल देवेन्द्रनगर की सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

भाजपा मण्डल देवेन्द्रनगर की सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
  • भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मण्डल देवेन्द्रनगर में
  • भाजपा मण्डल देवेन्द्रनगर की सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Panna News: भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मण्डल देवेन्द्रनगर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ श्री चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यापर्ण के साथ किया गया। इसके बाद बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चल रहे सदस्यता अभियान की प्रत्येक दिनांकवार क्या कार्यवाही करनी है इसके बारे में विस्तार से बताया गया। जिसमें ०१ अक्टूबर को मण्डल की समीक्षा बैठक की गई तथा सभी कार्यकर्ता से ०१ अक्टूबर की रात्रि तक कम से कम १०० सदस्य बनाने के लिए कहा गया। ०२ अक्टूबर को सेवा पखवाडा कार्यक्रम और स्वच्छता कार्यक्रम के साथ-साथ सेवा बस्तियों में अधिकतम सदस्यता कोई भी सेवा बस्ती सदस्यता अभियान से वंचित न रहे। सभी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता और एससी वर्ग के सभी जनप्रतिनिधि सेवा बस्तियां की जिम्मेदारी लें। ०३ अक्टूबर पर नवरात्र शुभारंभ पर कम से कम एक घण्टा सदस्यता अभियान में दें। यह समय पहले से तय किया जाये।

यह भी पढ़े -सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न, निर्माण कार्यों को समय-सीमा पर पूर्ण कराने दिए निर्देश

सभी प्रमुख कार्यक्र्ताओं की सोशल मीडिया में पोस्ट डाली जाये। ४, ५ व ६ अक्टूबर तक सघन सदस्यता अभियान चलाया जाये। जिसमें ०४ अक्टूबर तक सभी मंदिरों के पुजारी, संत, महात्मा, आश्रम, संस्कृत पाठशाला, सहित सभी निजी विद्यालय के शिक्षक, कोचिंग, जूडो, कराटे, जिम आदि जगहों पर सदस्यता कराई जाये। ०५ अक्टूबर को सभी प्रकार के व्यवसाई, व्यापारी, उद्योग, फैक्ट्री, कारखाना आदि में सदस्यता कराई जाये। ०६ अक्टूबर को पूरा फोकस महिलाओं के भजन के कार्यक्रम पर केन्द्रित हो। ०७ अक्टूबर को विधि प्रकोष्ठ के तहत तहसील से लेकर अधिवक्तागण, चिकित्सा प्रकोष्ठ से सभी प्रकार के चिकित्सक, एनजीओ, विभिन्न संस्थाओं सहित अन्य लोगों को सदस्यता दिलाई जाये। इस मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक में सुशील त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, अंकुर त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष, उमेश शर्मा, हीराजी पटेल मण्डल अध्यक्ष, अनिल वीर सिंह बुंदेला, बुद्ध सिंह गौर, शंभू सोनी, श्रीमती कमलेश राजे, रमाकांत शुक्ला, धीरेन्द्र बागरी, शिवशंकर द्विवेदी, देवप्रकाश मिश्रा, कल्याण सिंह परिहार, उमेश पाठक, अजय पटेल, पवन शुक्ला, अशोक कुशवाहा, मनोज पाण्डेय, शैलेष अग्रवाल, मटरूलाल विश्वकर्मा, संतोष पाण्डेय सहित समस्त वरिष्ठ व कनिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -तीन माह तक बंद रहने के बाद पर्यटकों के लिए खुले पन्ना टाइगर रिजर्व के दरवाजे, दीवानों का पहले दिन ही बाघ से हो गया दीदार

Created On :   2 Oct 2024 1:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story