पन्ना: पूर्व मंत्री एवं विधायक के प्रयासों से पन्ना विधानसभा में 6 सडकों की मिली स्वीकृति

पूर्व मंत्री एवं विधायक के प्रयासों से पन्ना विधानसभा में 6 सडकों की मिली स्वीकृति
  • पूर्व मंत्री एवं विधायक के प्रयास
  • पन्ना विधानसभा में 6 सडकों की मिली स्वीकृति

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह के विशेष प्रयासों से गत दिवस विधानसभा में प्रस्तुत द्वितीय अनुपूरक बजट में पन्ना विधानसभा क्षेत्र में 6 सडकों की स्वीकृृति प्रदान की गई है। जिसके तहत जनपद पंचायत अजयगढ में छनियापुरवा से रहुनी मार्ग, धरमपुर से परनियापुरवा मार्ग, हरनामपुर रोड से गडरियापुरवा मार्ग और गुमानगंज से मोहारी मार्ग तथा जनपद पंचायत पन्ना अंतर्गत पाठा मुख्य सडक से जालिम सिंह के घर तक और लक्ष्मीपुर से अम्हाई मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिली है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सिंह पन्ना विधानसभा को विकसित बनाने और आमजनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित हैं। सडक निर्माण की स्वीकृति से क्षेत्रीय जनता में हर्ष व्याप्त है।

यह भी पढ़े -पन्ना की उथली खदानों से निकले हीरों की २१ फरवरी से होगी नीलामी

Created On :   17 Feb 2024 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story