- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सागर
- /
- प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध...
प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जैसीनगर में रोजगार मेला संपन्न -

डिजिटल डेस्क सागर | सागर प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया। रोजगार मेला सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत जैसीनगर मंगल भवन प्रांगण में संचालित रहा। रोजगार मेले में श्री संतोष चंदेल एसडीएम, सहायक श्रम आयुक्त, जिला रोजगार अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैसीनगर, समस्त स्टाफ जनपद पंचायत जैसीनगर, पुलिस विभाग से पुलिस बल पूरे समय उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। प्रवासी श्रमिक रोजगार मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निम्न कार्य किये गये समस्त प्रवासी श्रमिकों की स्कीनिंग की गई। समस्त प्रवासी श्रमिको एवं उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को आयुष विभाग द्वारा त्रिकुट चूर्ण काडा पिलाया गया। रोजगार मेले में उपस्थित समस्त श्रमिको एवं अधिकारी ,कर्मचारियों के हेण्डसेनटाइज किये गये। प्रवासी श्रमिको का चयन निम्न नियोक्ता द्वारा किया गया। जैन कम्प्यूटर बडा द्वारा प्रवासी श्रमिकों का चयन किया गया। के वी फाइनेंस सागर द्वारा 46 प्रवासी श्रमिकों का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश के भीतर के श्रमिको को इनके द्वारा चयनित किया गया जो कि निम्नानुसार है। जैन कम्प्यूटर बंडा द्वारा 11 श्रमिको का चयन किया गया। के वी फाइनेंस सागर द्वारा 11 श्रमिकों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 178 प्रवासी श्रमिको के पंजीयन हुये।
Created On :   18 July 2020 4:32 PM IST