- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Washim
- /
- रेप के मामले में किशोरी हुई...
रेप के मामले में किशोरी हुई गर्भवती, आरोपी युवक को 2 तक मिला पीसीआर

डिजिटल डेस्क, वाशिम. समीपस्थ ग्राम में 13 वर्षीय बालिका के साथ 18 वर्षीय नराधम युवक ने ज़ोर-ज़बरदस्ती से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के कारण किशोरी दो माह की गर्भवती हो गई। इस घटना से सकते में आए पुलिस प्रशासन ने युवक को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां उसे अदालत ने 2 दिसम्बर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। इस सम्बन्ध में वाशिम ग्रामीण पुलिस के थानेदार एपीआई विनोद झलके ने बताया कि समीपस्थ एक ग्राम में एक महिला अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ रहती है और लोगों के यहां काम कर गुज़ारा करती है। इस बीच पिछले कुछ दिनों से उसकी पुत्री पेट दर्द की शिकायत कर रही थी, जब उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया तो जांच के बाद डाक्टर ने उसकी बच्ची दो माह की गर्भवती होने की जानकारी दी। डाक्टर की बात सुनकर महिला हक्का-बक्का रह गई। जब उसने अपनी पुत्री से इस सम्बन्ध में पूछा तो उसने बताया की पास ही रहनेवाला मंगेश संतोष वानखेड़े उसके साथ ज़ोर ज़बरदस्ती से दुष्कर्म करता है। बाद में महिला अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ वाशिम ग्रामीण पुलिस स्टेशन पहुंची और फरियाद दर्ज करवाई। वाशिम ग्रामीण पुलिस ने धारा 376 (3) तथा पोस्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी मंगेश संतोष वानखेड़े (18) निवासी जांभरून नावजी को गिरफ्तार कर लिया। साथही किशोरी को उपचार के लिए स्थानीय जिला सामान्य चिकित्सालय में दाखिल किया गया। बाद में आरोपी मंगेश वानखेड़े को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने पर विद्यमान न्यायालय ने उसे 2 दिसम्बर तक पुलिस हिरासात में भेज दिया। मामले की जांच वाशिम ग्रामीण पुलिस स्टेशन के थानेदार एपीआई विनोद झलके कर रहे हैं। मानवता को शर्मसार करनेवाली इस घटना से जहां सम्पूर्ण ग्रामीण परिसर में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया है।
Created On :   1 Dec 2022 5:35 PM IST