- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सुरक्षा संस्थानों की हड़ताल ने...
सुरक्षा संस्थानों की हड़ताल ने पिछले रिकॉर्ड तोड़े नया कीर्तिमान बना, पुणे में एक कर्मी ने की आत्महत्या
![Strike of security institutions broke the previous record,worker committed suicide in pune Strike of security institutions broke the previous record,worker committed suicide in pune](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/08/WhatsApp_Image_2019-08-24_at_12_52_10_PM_730X365.jpeg)
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। पुराने सभी रिकार्ड ध्वस्त करने हुए आयुध निर्माणियों में हड़ताल का नया कीर्तिमान बना है। आज शनिवार को हड़ताल का पांचवां दिन था । अभी तक अधिकतम तीन दिन की हड़ताल रिकॉर्ड की गई थी। लेकिन, शुक्रवार को निगमीकरण के खिलाफ चौथे दिन भी कर्मचारियों ने काम नहीं किया। इससे ओएफके, जीसीएफ, जीआईएफ और वीएफजे में उत्पादन ठप रहा। शनिवार को पांचवें दिन हड़ताल शुरू हुई। सुबह के समय ओएफके में अधिकारियों को इन्स्पेक्शन बंगला में कर्मचारियों ने रोक दिया। वहीं गेट पर कर्मचारी अर्धनग्न होकर सरकार की नीति का विरोध किया। पुणे की आयुध निर्माणी में एक कर्मचारी अनिल कड ने आत्महत्या कर ली। इस घटना को भी नगरीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। सभी निर्माणियों में उन्हें कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी।
चार किशोरियों का अपहरण
शहर के गोरखपुर एवं पनागर थाना क्षेत्र में चार किशोरियों के अपहरण की रिपोर्ट उनके परिजनों ने दर्ज कराई है। इन मामलों में दर्ज कराई गई शिकायतों में कहा गया है कि गोरखपुर के नया गाँव से एक 16 साल की एवं दूसरी किशोरी 17 साल की मानसी कलेक्शन के पास से गायब हुई हैं। इसी तरह से पनागर से भी दो 17 साल की किशोरियों के अपहरण होने की आशंका उनके परिजनों ने जताई है। इन मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
किशोरी से छेड़छाड़
कुंडम क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की एक किशोरी ने गाँव के ही चंद्र नारायण पटेल के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी ने जानकारी दी है कि वह जब दीर्घ शंका के लिए गई थी तभी उसके पीछे चंद्र नारायण भी वहाँ पहुँच गया और उसका हाथ पकड़ कर घसीटने लगा। उसके चिल्लाने पर वह भाग निकला। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Created On :   24 Aug 2019 1:08 PM IST