- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- सिविल सेवा परीक्षा में चयनित छात्रा...
सिविल सेवा परीक्षा में चयनित छात्रा पूजा सोनी के के माता-पिता का किया सम्मान

डिजिटल डेस्क, देवेन्द्रनगर .। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित जिले के देवेंद्रनगर निवासी कुमारी पूजा सोनी निवासी बस स्टैंड देवेंद्रनगर के घर जाकर प्राचार्य छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना के प्राचार्य डॉ. एच.एस. शर्मा द्वारा उनके माता-पिता का सम्मान किया गया तथा आयुक्त उच्च शिक्षा कार्यालय से प्राप्त शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर नगर परिषद देवेंद्रनगर की अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित गुप्ता, प्रशांत जैन, आशीष बुंदेला, अनुराग पाठक, देवेंद्रनगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा एवं शासकीय महाविद्यालय देवेन्द्रनगर से सुखेंद्र गौतम, ब्रजकांत साकेत, सुरेंद्र शर्मा, सुधीर सिंह व पन्ना महाविद्यालय से मनोज उपस्थित रहे।
Created On :   2 Sept 2022 3:06 PM IST