- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Azamgarh
- /
- फूलपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ...
फूलपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, आजमगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विधानसभा चुनाव में वांछित व्यक्ति अपराध की रोक थाम के उद्देश्य से चौकी प्रभारी अम्बारी बिरेन्द्र कुमार सिंह हमराह सिपाही बिरेन्द्र यादव ताहिर अली के साथ क्षेत्र भ्रमण पर अम्बारी चौक पर उपस्थित थे। कि इस बीच मुखबिर खास ने सूचना दिया। कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ फूलपुर से अम्बारी की तरफ आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज हमराह सिपाहियों को सतर्क कर वाहन चेकिंग करने लगे। कि इस बीच रात्रि 10 बजे के करीब एक व्यक्ति बाइक से आते दिखाई दिया। आरोपी पुलिस को सामने देख गाड़ी घुमाकर भागने लगा, सतर्क पुलिस जवानों ने घेर कर पकड़ लिया। कड़ाई से भागने का कारण पूछने पर उसने क्षमा मांगते हुए बताया कि साहब 14 फरवरी को निजामाबाद तहसील से बाइक चुराया था। जिसे लेकर निकला था। पकड़े जाने के डर से भागने लगा। पकड़ा गया युवक राहुल उर्फ बिरेन्द्र पुत्र प्रधुम्न सदरपुर बरौली थाना फूलपुर का निवासी है।इस संबंध में चौकी प्रभारी बिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया। बाइक सख्या UP50AR0343 जो 14 फरवरी को निजामाबाद से चुराई गयी थी। निजामाबाद थाना पर इसके सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। पूछताछ में कई अन्य लोगो साथियों के संबंध में बताया। जिनकी तलाश रात्रि से की जा रही है, अभियुक्त राहुल का सम्बंधित धाराओं में जिला न्यायालय भेजा दिया गया है।
Created On :   26 Feb 2022 5:50 PM IST