- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Azamgarh
- /
- अतरौलिया क्षेत्र में मिशन शक्ति के...
अतरौलिया क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

डिजिटल डेस्क, आजमगढ़ । नारी सुरक्षा, नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन के लिए शुरु किए जा रहे मिशन शक्ति फेस-तीन के तहत बहेलिया पार, इटौरी गांव में चौपाल के माध्यम से लोगो को महिला पुलिस कर्मियों ने जागरूक किया । जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से चौपाल तथा भ्रमण कर मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी जा रहीहै । शनिवार को महिलाओं की मदद के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं और हेल्पलाइन की भी जानकारी दी गई। महिलाओं को जरूरी पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने की सलाह दी गयी। महिला पुलिसकर्मी गांव-गांव में जाकर महिलाओं और छात्राओं को कानूनी अधिकारो व हक के बारे में जानकारी दे रही हैं। साथ ही लोगो को बताया जा रहा है कि महिलाएं किस तरह खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। साथ ही कोई परेशानी आने पर कैसे और कहां पुलिस की मदद मिल सकती है। महिलाओं से बातचीत करके उनकी समस्याएं भी जान रही हैं। इसके तहत ग्रामीण महिलाओं तथा छात्राओं को जागरूक किया गया। चौपाल के दौरान थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित “महिला हेल्प डेस्क” के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति फेज-3 के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति अतरौलिया में महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए नई पहल की गई है। इसके तहत महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशील होने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न होने पर वह अपने हक का इस्तेमाल कर सकें। मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मी गांवों के अलावा शहर की गलियों में भी चौपाल लगा रही हैं । इस मौके पर महिला कांस्टेबल सरिता यादव द्वारा लोगों को जानकारी दी गई।
Created On :   23 April 2022 6:36 PM IST