सागर: लाखा बंजारा लेक रिजुवनेशन एंड डेवलपमेंट हेतु कार्यों की जानकारी आमजन को दी गई

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सागर: लाखा बंजारा लेक रिजुवनेशन एंड डेवलपमेंट हेतु कार्यों की जानकारी आमजन को दी गई

डिजिटल डेस्क, सागर। सागर स्मार्ट सिटी कार्यकारी निदेशक श्री आर पी अहिरवार एवं सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार लाखा बंजारा लेक रिजुवनेशन एंड डेवलपमेंट के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी सागर के नागरिकों को दी गई। इसके अंतर्गत स्मार्ट सिटी के इंजीनियर एवं अन्य टेक्नीकल टीम की उपस्थिति में मोंगा बधान के पास लेक एजेंसी अस्वथ इंफ्राटेक द्वारा कैम्प लगा कर प्रोजेक्टर के माध्यम से झील पर होने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। बताया गया की अब तक ग्रेविटी अनुसार झील का 60 प्रतिशत जल खाली हो चूका है।इसके साथ ही झील में मिलने वाले नालों का सर्वे किया जा रहा है। जिनको टैप कर झील से अलग किया जायेगा। मोंगा बधान पर हाइड्रोलिक गेट लगाए जायेंगे। झील के किनारे पार्को का निर्माण किया जायेगा। घाटों को सुन्दर बनाया जायेगा आदि कार्यों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मास्क का वितरण भी किया गया एवं कोरोना से बचाव एवं स्वछता हेतु भी जागरूक किया गया। इस दौरान स्मार्ट सिटी ईई पूरनलाल अहिरवार, एई श्री पुष्पेन्द्र द्विवेदी, स्मार्ट सिटी एसई श्री गुल्शन देशमुख, पीएमसी लेक एक्सपर्ट श्री रवि शुक्ला, लेक एजेंसी अस्वथ इल्फ्राटेक के एक्सपर्ट आदि उपस्थित थे।

Created On :   20 Oct 2020 2:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story