- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Washim
- /
- मराठा सेवा संघ की ओर से पूर्णांगिनी...
मराठा सेवा संघ की ओर से पूर्णांगिनी का सम्मान समारोह

डिजिटल डेस्क, वाशिम. घर को घर बनानेवाली पत्नी तथा सफल पुरुष के पीछे खड़ी रहनेवाली महिला सही मायनों मंे अर्धांगिनी न होकर पूर्णांगिनी होती है। इसका प्रत्यय देते हुए पूर्णागिनी का पति के हाथों सत्कार कर उसके दर्शन लेकर मातृत्व का गौरव समारोह स्थानीय वाटाणे लान में मराठा सेवा संघ के 32वें वर्धापन दिन पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मराठा सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवश्री अशोकराव महाले ने की तथा उद्घाटक के रुप में विधायक एड. किरण सरनाईक व शिवमति अनीता किरण सरनाईक उपस्थित रहे। इसी प्रकार शिक्षाधिकारी रमेश तांगडे, राष्ट्रवादी के प्रदेश प्रतिनिधि बाबाराव पाटिल खडसे, संभाजी ब्रिगेड के विभागीय अध्यक्ष गजानन भोयर, जिप सदस्य पांडुरंग ठाकरे, शिवसेना जिला प्रमुख सुरेश मापारी, मराठा सेवा संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य वसंतराव अवचार, गाडगेबाबा प्रबोधन कक्ष के जिलाध्यक्ष प्रा. भारत आव्हाले, पूर्व जिप सदस्य राजूभाऊ चौधरी, जीजाउ ब्रिगेड की विभागीय अध्यक्षा संजीवनी बाजड, विनोद बोरे, माधवराव काकडे, शिवाजी वाटाणे, संभाजी ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अर्जून पाटिल खरात, गणेश सुर्वे, विजय पाटिल, ज्ञानेश्वर वाघ, अनिल पाटिल, कुरंदकर महाराज, आप्पास्वामी शिक्षा संस्था के अध्यक्ष भाऊसाहेब काले प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
संचालन मीनाक्षी नगराले व प्रशांत देशमुख तथा प्रस्तावना मराठा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष नारायणराव कालबांडे ने किया। कार्यक्रम में संजीवनी बाजड, राजूभाऊ ठाकरे, राजूभाऊ चौधरी, अशोक महाले, बाबाराव खडसे पाटिल, किरण सरनाईक ने अपने विचार व्यक्त किए। इस पूर्णांगिनी सम्मान समारोह में पति के हाथों अपनी पत्नी का स्वागत कर उसके दर्शन लिए गए। इस मातृत्व के सम्मान से संपूर्ण पूर्णांगििनयों के प्रति अभिमान व्यक्त किया गया। मातृत्व का गौरव करते समय संपूर्ण सभागृह तालियों की कड़कड़ाहट से गूंज उठा। मराठा सेवा संघ और सभी कक्षाें के पदाधिकारी व कार्यकर्ताआंे ने इस अभिनव कार्यक्रम के लिए परिश्रम किया।
Created On :   12 Sept 2022 6:31 PM IST