- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Washim
- /
- पोहरादेवी तीर्थक्षेत्र विकास कार्य...
पोहरादेवी तीर्थक्षेत्र विकास कार्य को अधिक गति दें- उद्धव ठाकरे

डिजिटल डेस्क, वाशिम। देश के संपूर्ण बंजारा समाज के श्रद्धास्थान वाशिम जिले की मानोरा तहसील में आनेवाले पोहरादेवी तीर्थक्षेत्र के विकास कार्य को गति देने के साथही इसका कालबध्द जायज़ा लेने के निर्देश मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार 17 जून को अपने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर सम्पन्न बैठक में दिए। शुक्रवार को श्रीक्षेत्र पोहरादेवी के महंतों ने मुख्यमंत्री से उनके निवास पर भेंट की। इस अवसर पर महंत बाबूसिंह महाराज, कबीरदास महाराज, जितेंद्र महाराज, सुनील महाराज, धन्नू महाराज (कर्नाटक), जगनू महाराज (कर्नाटक), रामसिंह महाराज, यशवंत महाराज, सुंदर महाराज के साथही मेहताबसिंह नाईक, एड. अभय राठोड़, पोपटलाल चव्हाण, गोपाल राठोड़ व बंजारा समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ठाकरे ने आगे कहा कि पोहरादेवी तीर्थक्षेत्र के कार्य ठप नहीं होने चाहिए। इन कार्यों के लिए समय-समय पर भले ही निधि दी जा रही है, लेकिन कालबध्द ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी उन्हांेने प्रशासन को दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव आशीष कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सीताराम कुंटे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खारगे भी उपस्थित रहे।
Created On :   18 Jun 2022 3:44 PM IST