- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बुलढाना
- /
- बावनबीर ईदगाह इलाके में जमकर हुई...
बावनबीर ईदगाह इलाके में जमकर हुई मारपीट- 1 युवक की मौत, 5 गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |3 May 2022 3:53 PM IST
बुलढाणा बावनबीर ईदगाह इलाके में जमकर हुई मारपीट- 1 युवक की मौत, 5 गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। जिले के संग्रामपुर पातुर्डा बु तहसील के बावनबीर में टुनकी मार्ग पर मंगलवार 3 मई को सुबह साढ़े सात बजे के दौरान ईदगाह परिसर के सामने पुराने विवाद में कुछ व्यक्तियों के बीच जोरदार मारपीट हुई। इस मारपीट में युवक शेख रफिक शेख गणी (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे सोनाला में इलाज के लिए दाखिल करने पर डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित किया। इस जगह उपस्थित पुलिस एवं ग्रामवासियों ने मध्यस्थी कर दोनों गुटों के नागरिकों को शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले में 5 आराेपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थानेदार श्रीधर गुट्टे ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ा पुलिस बंदोबस्त लगाया है
Created On :   3 May 2022 9:08 PM IST
Next Story