- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सागर
- /
- सागर: कलेक्ट्रेट परिसर मंदिर यथावत...
सागर: कलेक्ट्रेट परिसर मंदिर यथावत रहेगा - कलेक्टर दीपक सिंह मंदिर के संरक्षण हेतु कमेटी होगी गठित

By - Bhaskar Hindi |8 Aug 2020 6:22 PM IST
सागर: कलेक्ट्रेट परिसर मंदिर यथावत रहेगा - कलेक्टर दीपक सिंह मंदिर के संरक्षण हेतु कमेटी होगी गठित
डिजिटल डेस्क, सागर। सागर कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने गत दिवस कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कल्पवृक्ष के नीचे मंदिर विवाद को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की जांच समिति बना दी है और यह समिति शीघ्र ही जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि कल्पवृक्ष के संरक्षण हेतु वन विभाग को निर्देशित किया गया है। साथ ही कल्पवृक्ष के स्थान पर निर्मित मंदिर को यथावत किया गया है। साथ ही कलेक्टर कार्यालय की मंदिर संरक्षण कमेटी धर्म गुरूओं के अनुसार पूजा अर्चना सुनिश्चित करेगी।
Created On :   8 Aug 2020 3:28 PM IST
Next Story