- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Azamgarh
- /
- लालगंज क्षेत्र के कपसेठा स्थित...
लालगंज क्षेत्र के कपसेठा स्थित दुर्गा सिंह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस

डिजिटल डेस्क, लालगंज (आजमगढ़ ) भारतीय जनता पार्टी मंडल देवगांव सिधौना द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस कपसेठा में दुर्गा सिंह के आवास पर मंडल अध्यक्ष अवध राज यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के पश्चात शोभा यात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी जी का टीवी पर प्रसारण कार्यकर्ताओं ने सुना। स्थापना दिवस में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह, मंडल के प्रभारी रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार धारा प्रधान पार्टी है ।अपने स्थापना काल से यह अनवरत अपने कार्यों द्वारा जनता का प्यार पाती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी अपने 42 वर्ष के कार्यकाल में शून्य से शिखरर तक पहुंची है। आज विश्व की नंबर एक पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी गरीबों को समर्पित है ।सरकार की सारी योजनाएं गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने बहुत ही अच्छा कार्य किया। आज पूरा विश्व भारत के सामने नतमस्तक होने को विवश है ।उसका एकमात्र कारण यह है कि आज देश को मोदी जी जैसा कुशल प्रधानमंत्री मिला है। मंडल महामंत्री राजेश सिंह ,मिथिलेश सिंह , कमलेश सिंह,आशीष सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं। इस अवसर पर जेपी सिंह कंजहित, घनश्याम सिंह बिरला,बेलाल युसूफ खान, भानु पांडे, हलधर सिंह ,दुर्गा सिंह डॉ गणेश सिंह, संतोष राजभर, बाबूराम चौहान, फिरतु यादव,ऋषभ सिंह, रामाश्रय पाठक, राम लखन चौहान आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Created On :   6 April 2022 3:44 PM IST