New Delhi News: अनुराग ठाकुर का निशाना - कांग्रेस किस मजबूरी में बोल रही पाकिस्तान के बोल

अनुराग ठाकुर का निशाना - कांग्रेस किस मजबूरी में बोल रही पाकिस्तान के बोल
  • भारतीयों के खून बहने पर कांग्रेस का खून क्यों नहीं खौलता
  • अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना

New Delhi News. पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पूछा है कि कांग्रेस व उनके नेताओं की ऐसी क्या मजबूरी है, कि उन्हें पाकिस्तान की भाषा बोलनी पड़ रही है? भारतीयों के खून बहने पर आखिर कांग्रेस का खून क्यों नहीं खौलता है? ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का एक ऐसा देश है, जिसकी स्टेट पॉलिसी में टेररिस्ट फंडिंग है। भारत में बार-बार आतंकवादी हमले कराने का जो काम करता है, उसका नाम पाकिस्तान है। कांग्रेस और उनके नेताओं की क्या मजबूरी है कि उन्हें पाकिस्तान की भाषा बोलनी पड़ रही है? क्या उन्हें भारत के खिलाफ हुए आतंकी हमलों में निर्दोष नागरिकों का खून नजर नहीं आता? उन्होंने पूछा कि आखिर कांग्रेस बार-बार पाकिस्तान का बचाव क्यों कर रही है?

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कर्नाटक के मुख्यमंत्री हों, कांग्रेस के मंत्री हों या कांग्रेस के महाराष्ट्र के नेता हों, इन सब का बार-बार यह कहना कि धर्म कैसे पूछा, इतना समय में कैसे उनके पेंट उतार कर देखी? यह हिंदुस्तान के साथ हैं कि पाकिस्तान के साथ हैं? यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस की 'पाकिस्तान प्रेम' की मानसिकता सामने आई है। इसके पहले भी ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं। लेकिन सवाल यह है कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इन बयानों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता? क्या ये बयान पार्टी की सोच का हिस्सा हैं?

Created On :   29 April 2025 8:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story