- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नांदेड़
- /
- प्रयागराज भगदड़ में हिमायतनगर तहसील...
Nanded News: प्रयागराज भगदड़ में हिमायतनगर तहसील के श्रद्धालु की मौत, घर में पसरा मातम
- शाही स्नान करने गए थे
- प्रयागराज भगदड़ में तबियत बिगड़ी
- अस्पताल में तोड़ा था दम
- सरसम निवासी श्रद्धालु की मौत हो गई थी
Nanded News : मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में भगदड़ में 30 लोगों की मौत की खबर के बाद भी बड़ी तादाद में त्रिवेणी के संगम में भक्तों की भीड़ है। दूसरे दिन कई कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज में भगदड़ के दौरान हिमायतनगर तहसील के सरसम निवासी श्रद्धालु की मौत हो गई थी। जिनका पार्थिव शरीर सरसम लाया गया, जहां दोपहर में अंतिम संस्कार किया गया। दिगंबर भुसारे किसान थे, 65 वर्ष की उम्र में मौनी अमावस्या के दिन हुई बगदड़ की चपेट में आ गए।
घटना से हिमायतनगर तहसील के ग्राम सरसम में शोक का माहौल है। सज्जन दिगंबर परिवार के सदस्यों के साथ प्रयागराज गए थे। लेकिन वहां उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें स्वरूप रानी नेहरू सरकारी अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। इस दौरान इलाज के चलते प्रयागराज में उनकी मौत हुई। उनका शव गुरुवार 30 जनवरी सुबह 7:00 बजे ग्राम सरसम बू लाया गया। दोपहर 12:00 बजे अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां, एक बेटा, बहू, पोता और दामाद है।
Created On :   30 Jan 2025 5:54 PM IST