- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नांदेड़
- /
- डॉ. उदय बोधनकर ने तख्त श्री हजूर...
Nanded News: डॉ. उदय बोधनकर ने तख्त श्री हजूर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन कर टेका माथा
![डॉ. उदय बोधनकर ने तख्त श्री हजूर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन कर टेका माथा डॉ. उदय बोधनकर ने तख्त श्री हजूर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन कर टेका माथा](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/05/1400710-img-20250205-wa0016.webp)
- गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन कर माथा टेका
- डॉ. उदय बोधनकर ने खुशहाली के लिए अरदास की
Nanded News : कॉमनवेल्थ एसोसिएशन फॉर हेल्थ एंड डिसएबिलिटी यूके के कार्यकारी निदेशक डॉ. उदय बोधनकर ने मंगलवार को तख्त श्री हजूर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन कर माथा टेका। इस दौरान डॉ. उदय बोधनकर ने राज्य की प्रगति, विकास और खुशहाली के लिए अरदास की। बोधनकर ने कहा कि पवित्र तख्त श्री हजूर साहिब, सिख धर्म के पांच सर्वोच्च धार्मिक स्थलों में एक है। श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर), तख्त श्री केसगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) और तख्त श्री पटना साहिब (बिहार)। यह वह पवित्र स्थान हैं, जहां से आध्यात्मिक, अलौकिक और नैतिक ताकत और मार्गदर्शन मिलता है। उनके साथ प्रोफेसर मुखेड़कर भी मौजूद थे।
तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब के नाम से भी जाना जाता है, सिख धर्म के पांच तख्तों (धार्मिक केंद्रों) में शामिल है। तख्त साहिब का निर्माण महाराजा रणजीत सिंह ने करवाया था। यह पवित्र स्थान भारत के महाराष्ट्र राज्य के नांदेड़ शहर में गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। यहां गुरु गोबिंद सिंह जी ज्योति ज्योत (अलोप) समाए थे। परिसर के भीतर स्थित गुरुद्वारे को सच-खंड यानी सत्य का क्षेत्र कहा जाता है। गुरुद्वारे के आंतरिक कक्ष को अंगीठा साहिब कहा जाता है। यह उस स्थान पर बनाया गया है, जहां 1708 में गोबिंद सिंह जी महाराज अलोप हुए थे।
आपको बता दें उपराजधानी नागपुर सहित विदर्भ में बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आपात स्थिति में उनके बचाव को लेकर जाने-माने डॉक्टर उदय बोधनकर अपनी ओर से हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।
Created On :   5 Feb 2025 9:59 PM IST