दर्दनाक: रक्षा बंधन के कुछ घंटे पहले तीन बहनों सहित एक भाई की डूबने से हुई मौत

रक्षा बंधन के कुछ घंटे पहले तीन बहनों सहित एक भाई की डूबने से हुई मौत
  • बांध ने डूबने से मौत
  • तीन बहनों सहित एक भाई ने तोड़ दम
  • नहाने गए और हो गया हादसा

डिजिटल डेस्क, चालीसगांव। रक्षा बंधन के कुछ घंटे पहले तीन बहनों सहित एक भाई की लालबर्डी बांध ने डूबने से मौत हो गई। जिस के बाद परिवार में मातम पसर गया है। यह दर्दनाक हादसा पिंपरखेड़ का है। जहां रविवार शाम 6 बजे चारों बच्चे बांध में नहाने गए थे, लेकिन पानी का अंदाजा नहीं होने से खुद को संभाल नहीं पाए। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण दौड़ आए। जैसे तैसे कर बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। ग्रामीण पुलिस भी मौके पर पहुंच गई

पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पीड़ित परिवार मजदूरी के लिए पिंपरखेड़ आया था। घर में पति-पत्नी, एक बेटा और चार बेटियां थी। उनमें तीन लड़कियां अपने भाई के साध बांध में नहाने चले गईं। उसी दौरान बच्चे पानी की चपेट में आ गए। पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है। जो मजदूरी के लिए आए थे।

मृत बच्चों में रोशनी सुभानिया आर्य की उम्र 11 वर्ष, शिवांजलि सुभानिया आर्य की उम्र 9 वर्ष, आराध्या सुभानिया आर्य की उम्र 4 वर्ष और आर्यन सुभानिया आर्य की उम्र 06 वर्ष बताई जा रही है। इस दर्दनाक मामले की जांच चालीसगाव ग्रामीण पुलिस कर रही है।

Created On :   18 Aug 2024 4:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story