चाकू की नोक पर दुष्कर्म, वीडियो बनाया फिर धमकाकर किया निकाह

अधारताल थाने में आरोपी, उसके पिता व मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा महिला को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बना लिया गया फिर उसे बदनाम करने की धमकी दी। उसके बाद महिला को बालाघाट ले जाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। यही नहीं, आरोपी के पिता ने भी महिला से दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से आजाद होकर महिला अपने घर पहुँची और परिजनों के साथ रविवार को अधारताल थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी, उसके पिता व मौलवी के खिलाफ दुराचार, धर्म परिवर्तन कराने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके घर पर आनंद नगर निवासी दिलशान मंसूरी का आना-जाना होता था। 30 जून 2021 को महिला का पति घर पर नहीं था। उस दौरान दिलशान उसके घर पर पहुँचा और चाकू की नोक पर धमकाते हुए महिला का दैहिक शोषण कर वीडियो बना लिया। उसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल कर उसका दैहिक शोषण करने लगा। बाद में काम दिलाने का झाँसा देकर आरोपी जुलाई 2021 में महिला को अपने साथ बालाघाट ले गया और वहाँ पर उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। निकाह के बाद आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और अपने साथ दिल्ली ले जाकर बंधक बनाकर रखे हुए था। वहाँ पर दिलशान के पिता हाजी अब्दुल रहीम ने भी महिला की अस्मत लूटी। किसी तरह महिला उनकी कैद से आजाद होकर भाग सकी।

धर्मसैनिकोंं ने किया प्रदर्शन

रविवार की दोपहर पीडि़त महिला के साथ धर्मसैनिकों ने अधारताल थाने पहुँचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों से चर्चा उपरांत पुलिस ने आरोपी दिलशान, उसके पिता व निकाह कराने वाले मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल गोहलपुर होने के कारण केस डायरी जाँच के लिए गोहलपुर भेजी जा रही है। प्रदर्शन के दौरान धर्मसेना के योगेश अग्रवाल, मुकेश रजक, गणेश नेमा, जगदीश दुबे, अनिल दुबे आदि मौजूद थे।

Created On :   2 Jun 2024 5:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story