संगठन पर्व में मध्यप्रदेश मॉडल बने इसकी चिंता प्रत्येक कार्यकर्ता को करना होगा :अजय जामवाल

संगठन पर्व में मध्यप्रदेश मॉडल बने इसकी चिंता प्रत्येक कार्यकर्ता को करना होगा :अजय जामवाल
संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को लेकर भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने ली जबलपुर संभाग की बैठक

जबलपुर।भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को लेकर जबलपुर संभाग की बैठक भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में ली।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री, विधायक एवं प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी भगवान दास सबनानी जी भी उपस्थित थे।





बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है और भाजपा का कार्यकर्ता पूरे 365 दिन लोगों के सुख दुख और प्रत्येक कार्य में शामिल रहता है इसलिए अब सदस्यता अभियान में हमें अपनी ताकत को पहचानना है और संगठन पर्व में मध्यप्रदेश मॉडल बने इसके लिए जिलों को जो लक्ष्य दिया गया है वो तय समय पर पूर्ण हो जाए इसकी चिंता करना है मुझे पूर्ण विश्वास है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से मध्यप्रदेश सदस्यता अभियान का नया इतिहास रचेगा। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता मैदान में उतरे और लक्ष्य प्राप्त कर इतिहास बनाएं भाजपा प्रदेश महामंत्री,विधायक एवं प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी भगवान दास सबनानी ने संभागीय बैठक में कहा कि समाज में हर तरह के लोग रहते हैं जिनकी समाज में बड़ी भूमिका रहती है इसलिए पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण,चिकित्सक एवं प्रोफेसर जैसे समाज के प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोगों एवं मालिन बस्तियों में जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करना है और सोशल मीडिया के माध्यम से इसे अधिक से अधिक प्रचारित भी करना है। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू से संभागीय बैठक में आए सभी प्रभारी एवं अतिथियों का स्वागत किया एवं संगठन पर्व सदस्यता अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

बैठक में जबलपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुभाष तिवारी,रिंकु ब्रिज,अबधराज बिलैया,भीष्म दिवेदी,जयदीप चौहान,अभिलाष मिश्रा,दीपक सोनी,शेषराव यादव,वैशाली महाले,राजेश दाहिया जबलपुर सभाग के जिलों के जिलाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के प्रभारी उपस्थित रहे।

Created On :   8 Sept 2024 5:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story