आसमानी आफत: मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, बाढ़ का पानी खेतों में घुसने से फसल बर्बाद

  • क्षेत्र की वांजरा नदी व सालनदी में आई बाढ़
  • खेतों में पानी घुसने से बह गई फसल
  • प्रशासकीय टीम ने किया निरीक्षण

डिजिटल डेस्क, बीड। जिले से पाटोदा तहसील में 16 अगस्त की देर रात से जारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश से पाटोदा तहसील के क्षेत्र की दो नदियों में बाढ़ आने से खेतो में पानी घुस गया है जिससे फसलें बर्बाद हो गई है। 17 अगस्त को शनिवार के दिन प्रशासन नेे मौके पर पहुंचकर बर्बाद फसलों का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनो से बीड जिले में बारिश नहीं होने पर किसानों की परेशानी बढ़ गई थी किंतु पाटोदा तहसील सहित आष्टी तहसील के कुछ इलाके में शुक्रवार को देर रात छह घंटे तक धुआंधार बारिश के चलते पाटोदा तहसील के वांजरा नदी व सालनदी में बाढ़ आ गई है।इसके चलते इस बाढ़ का पानी किसानों के कई खेतों में घुसने से फसलें बह गई ।

प्रशासन ने किया निरीक्षण: नदियों के बाढ़ का पानी तेज रफ्तार खेत में घुसने से विभिन्न फसलों का नुकसान होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। इसकी जानकारी पाटोदा तहसीलदार सहित आदि आधिकारियों को मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर प़ंचनामा कर मुआवजा देने का अश्वासन किसानों काे दिया।

भारी बारिश से कडी नदी में बाढ़; वैकल्पिक पुल दूसरी बार बहा : बीड-नगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर साबलखेड और आष्टी के बीच सड़क का काम पिछले कई महीनों से चल रहा है। भारी बारिश के बाद कडी नदी में बाढ़ आने से इस मार्ग पर वैकल्पिक पुल एक बार शनिवार की सुबह फिर बह गया है, जिससे यातायात रुक गया है। भारी बारिश में यह वैकल्पिक पुल भी बह जाने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नलकंडी पुल का निर्माण वैकल्पिक यातायात के लिए किया गया है क्योंकि मुख्य पुल का काम बीड-नगर राज्य राजमार्ग पर आष्टी तहसील के कड़ा में चल रहा है।9 जुलाई को बारिश में तटबंध समेत पुल बह गया था। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा दोबारा मिट्टी भरकर पुल का निर्माण कराया गया। इस बीच शुक्रवार (17) रात को हुई बारिश के कारण कडी नदी का जलस्तर बढ़ गया और शनिवार की सुबह ही यह वैकल्पिक पुल एक बार फिर बह गया।इससे यातायात ठप हो गया है। निर्माणाधीन पुल के एक ओर से आवागमन शुरू होने से नागरिकों को राहत मिली है।

मुख्य पुल खोल दिया गया है, : वैकल्पिक पुल बह जाने के कारण मुख्य पुल यातायात के लिए खोल दिया गया है और यातायात सुचारू है। - राजेंद्र भोपाले, इंजीनियर, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग

विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रतीक्षा में किसान : बीड जिले से पिछले कुछ दिनों से माजलगांव,परली वैद्यनाथ, अंबाजोगाई,केज,सहित आदि तहसीलों कोई खास बारिश नहीं हुई है। फिलहाल खेत की फसलें अच्छी है। आगे बारिश नही हुई तो किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Created On :   17 Aug 2024 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story