Fuel Price: जारी हो गईं पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, जानें आज क्या हैं दाम

- आगामी दिनों में बढ़ सकती है कीमत
- डीजल की कीमत भी है जस की तस
- पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर घरेलू बाजार में दिखाई दे रहा है। जिस तरह से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) कीमतें कम नहीं होंगी। क्योंकि ग्लोबल क्रूड की कीमतें 66 डॉलर प्रति बैरल को पार गई हैं।
हालांकि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आमजन को आज (26 फरवरी, शुक्रवार) भी रातह दी हुई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि, आखिरी बार पेट्रोल के दाम में 34 से 35 पैसे और डीजल की कीमत 35 से 38 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ी थी। फिलहाल जानते हैं आज के दाम:-
भारत में बिटक्वाइन पर लग सकता है बैन, RBI ला सकती है डिजिटल करंसी
पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम एतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-
महानगर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
90.93 रुपए प्रति लीटर |
81.32 रुपए प्रति लीटर |
मुंबई |
97.34 रुपए प्रति लीटर |
88.44 रुपए प्रति लीटर |
कोलकाता |
91.12 रुपए प्रति लीटर |
84.20 रुपए प्रति लीटर |
चैन्नई |
92.90 रुपए प्रति लीटर |
86.31 रुपए प्रति लीटर |
विश्व बैंक ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए परियोजना पर हस्ताक्षर किए
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   26 Feb 2021 8:51 AM IST