Fuel Price: 13 वें दिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मिली राहत, जानें क्या हैं आज के दाम

- आगामी दिनों में बढ़ सकती है कीमत
- डीजल की कीमत भी है जस की तस
- पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर घरेलू बाजार में देखने को मिलता है। यही कारण है कि लगातार 12 दिनोंं से देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही। हालांकि यह सिलसिला 13 वें दिन थम गया। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (21 फरवरी, रविवार) दोनों ईंधन की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।
आपको बता दें कि कल पेट्रोल की कीमत 38 से 39 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं डीजल भी 37 से 39 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ था। फिलहाल जानते हैं आज के दाम:-
भारत में बिटक्वाइन पर लग सकता है बैन, RBI ला सकती है डिजिटल करंसी
पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम एतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-
महानगर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
90.58 रुपए प्रति लीटर |
80.97 रुपए प्रति लीटर |
मुंबई |
97.00 रुपए प्रति लीटर |
88.06 रुपए प्रति लीटर |
कोलकाता |
91.78 रुपए प्रति लीटर |
84.56 रुपए प्रति लीटर |
चैन्नई |
92.59 रुपए प्रति लीटर |
85.98 रुपए प्रति लीटर |
विश्व बैंक ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए परियोजना पर हस्ताक्षर किए
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   21 Feb 2021 8:55 AM IST