पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 22 दिनों से नहीं हुई बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में क्या है रेट

- डीजल के रेट में भी 22 दिनों से कोई फेरबदल नहीं किया गया
- पेट्रोल की कीमत में 6 अप्रैल के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बीते 22 दिनों से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (Oil Companies) ने आज (27 अप्रैल 2022, बुधवार) भी इस राहत को जारी रखा है। देखा जाए तो, 6 अप्रैल के बाद से ईंधन के दाम ज्यों के ज्यों बने हुए हैं। बावजूद इसके देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 120 रुपए के पार बनी हुई है। इनमें मध्य प्रदेश भी शामिल है, जहां पेट्रोल और डीजल सबसे ज्यादा महंगा मिल रहा है।
वर्तमान में आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 120 रुपए के प्रति लीटर के पार मिल रहा है। बात करें मप्र की तो यहां राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 118.07 रुपए प्रति लीटर है और डीजल के दाम 101.09 रुपए प्रति लीटर हैं। जबकि इंदौर में पेट्रोल 118.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 101.29 रुपए प्रति लीटर है। आइए जानते हैं देश के महानगरों में ईंधन की कीमतें...
ये भी पढ़ें:- क्रूजर बाइक: होंडा ने लॉन्च की दमदार बाइक 2022 हॉक 11, जानें कीमत और फीचर्स
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 120.51 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.12 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 104.77 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 99.83 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें:- अपने खराब वाहनों को तत्काल वापस लें ईवी निर्माता:गडकरी
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   27 April 2022 9:30 AM IST