आज नहीं बढ़ाए गए पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आपके शहर में ईंधन की कीमत

- डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (Oil Companies) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों में आज (26 अप्रैल 2022, मंगलवार) भी राहत दी है। यह लगातार 20वां दिन है जब वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार 6 अप्रैल को तेल के दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद से तेल के रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
वर्तमान में आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 120 रुपए के प्रति लीटर के पार मिल रहा है। बात करें मप्र की तो यहां राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 118.07 रुपए प्रति लीटर है और डीजल के दाम 101.09 रुपए प्रति लीटर हैं। जबकि इंदौर में पेट्रोल 118.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 101.29 रुपए प्रति लीटर है। आइए जानते हैं देश के महानगरों में ईंधन की कीमतें...
ये भी पढ़ें:- क्रूजर बाइक: होंडा ने लॉन्च की दमदार बाइक 2022 हॉक 11, जानें कीमत और फीचर्स
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 120.51 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.12 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 104.77 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 99.83 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें:- अपने खराब वाहनों को तत्काल वापस लें ईवी निर्माता:गडकरी
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   26 April 2022 8:49 AM IST