पेट्रोल- डीजल को सस्ता कर जनता को दी राहत, अब घाटे की भरपाई के लिए सरकार लेगी 1 लाख करोड़ का कर्ज

- डीजल के रेट में भी 7 रुपए की कमी
- पेट्रोल 9.5 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की आसमान छूती कीमतों से आमजन को राहत देने के लिए दो दिन पहले केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को कम किया है। जिसके बाद पेट्रोल 9.5 रुपए सस्ता हो गया है, वहीं डीजल के भाव भी 7 रुपए प्रति लीटर तक कम हो गए हैं। लेकिन जनता को दी गई यह राहत मोदी सरकार के लिए काफी महंगी पड़ रही है। रिपोर्ट की मानें तो इस घाटे की भरपाई के लिए सरकार को करीब एक लाख करोड़ रुपए (13 अरब डॉलर) का कर्ज लेना पड़ रहा है।
फिलहाल केंद्र की इस राहत के बाद भारतीय तेल विपणन कंपनियों (Oil Companies) ने आज (23 मई 2022, सोमवार) वाहन ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।आइए, जानते हैं ईंधन के लेटेस्ट दाम...
ये भी पढ़ें:- फ्रंट रनिंग के आरोपी फंड मैनेजर को एक्सिस म्युचुअल फंड ने बर्खास्त किया
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें:- सवारी हुई महंगी, कंपनी ने दिया ईंधन की कीमतों में तेजी का हवाला
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   23 May 2022 9:33 AM IST