जानें सप्ताह के आखिरी दिन पेट्रोल डीजल की कीमत में कितना हुआ बदलाव, मिली राहत या बढ़े दाम

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें मार्च माह में लगातार गिरी हैं। आज (18 मार्च 2023, शनिवार)ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 72.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 66.74 डॉलर प्रति बैरल पर है। हालांकि, देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। यह बीते 9 माह से भी अधिक समय से ज्यों की त्यों बनी हुई हैं।
आपको बता दें कि, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने कच्चा तेल महंगा होने पर वाहन ईंधन के रेट जबरदस्त तरीके से बढ़ाए थे। जिसके बाद पेट्रोल 100 के पार और डीजल 100 के करीब पहुंच गया था। लेकिन कच्चा तेल कम होने के बाद इन कंपनियों ने कोई राहत आमजनता को नहीं दी है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
डियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   18 March 2023 9:20 AM IST