आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत दाम, ऐसे जानें अपने शहर के दाम

- डीजल के रेट भी ज्यों के त्यों बने हुए हैं
- पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने आज (15 अप्रैल 2022, शुक्रवार) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) दोनों के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह लगातार 9वां दिन है जब वाहन ईंधन के दाम ज्यों के त्यों बने हुए हैं। बावजूद इसके देश के कई शहरों में पेट्रोल 120 रुपए के पार जा चुका है। वहीं डीजल ने भी अपना शतक लगा दिया है।
आपको बता दें कि, आखिरी बार 06 अप्रैल बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। देखा जाए तो 22 मार्च से 06 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। जिसके बाद मुंबई में जहां पेट्रोल 120 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 118.07 रुपए जा पहुंचा है।
ये भी पढ़ें:- कोयला आपूर्ति संकट से गर्मी में हो सकती है बिजली की किल्लत
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 120.51 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.12 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 104.77 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 99.83 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें:- ह्यूंदै की क्रेटा कितनी है सुरक्षित, NCAP क्रैस टेस्ट में मिली इतनी रेटिंग
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   15 April 2022 8:42 AM IST