पहले खूब बढ़ाए पेट्रोल- डीजल के दाम, अब चुनावी मौसम में राहत देने में आगे हुई सरकारी तेल कंपनियां

- चुनाव आते ही सरकारी कंपनियां देने लगती हैं राहत
- चुनाव के बाद फिर हो सकती है जबरदस्त बढ़ोतरी!
- सालभर कच्चे तेल बाजार पर निर्भर का होता है दावा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Rates) के दाम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (14 जनवरी 2022) फिर से वाहन ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह स्थिति पिछले ढाई महीनों से बनी हुई है, जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। आमजनता को मिलने वाली इस राहत को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। आमजनों का कहना है कि चुनावी मौसम में जो राहत मिल रही है, चुनाव खत्म होते ही उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं होगा, जैसा कि हर बार होता आया है।
आपको बता दें कि, भले ही सरकार यह दावा करती है कि वह पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती। भले ही सरकारी तेल कंपनियां कच्चे तेल बाजार के अनुसार रोज कीमतें तय करने का दावा करती हों। लेकिन बीते दो माह से अधिक की स्थिति देखने के बाद आम लोगों का कहना है कि, चुनाव के दौरान यह दावे खोखले नजर आते हैं। सब सरकार और सरकारी तेल कंपनियों के हाथ में है यह साबित होता है वर्तमान की स्थिति में जब कच्चे तेल में मामूली उछाल पर हर रोज जबरदस्त तरीके भाव बढ़ाने वाली तेल कंपनियां लगातार महीनों दाम स्थिर रखती हैं।
इंडोनेशिया ने बॉक्साइट: तांबा का निर्यात बंद करने की योजना बनाई
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।
भारतपे के सह-संस्थापक, एमडी ने नायका आईपीओ मामले पर उदय कोटक को नोटिस भेजा
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   14 Jan 2022 8:37 AM IST