खुद को कच्चे तेल पर निर्भर बताने वाली कंपनियां चुनाव में खूब बरसा रहीं राहत, जानें आज के दाम

- डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (14 जनवरी 2022, सोमवार) भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि करीब 3 माह से अधिक समय से तेल की कीमत अपरिवर्तित बनी हुई हैं। बीते 3 नवंबर 2021 को केंद्र सरकार ने वैट में कटौती कर आमजन को राहत दी थी। इसके बाद से ही तेल कंपनियों ने दाम को स्थिर बनाए रखा है।
हालांकि, 3 नवंबर से पहले सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल में तेजी का हवाला देकर पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में जबरदस्त तरीके से बढ़ोतरी की थी। इन कीमतों ने आमजन की कमर तोड़ने का काम किया था। लेकिन चुनाव के दौरान सरकार के साथ इन कंपनियों ने भी राहत बरसाने का काम किया। ऐसे में कच्चे तेल पर निर्भर रहने वाली कंपनियां फिलहाल सरकार पर निर्भर नजर आने लगी हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
ब्याज दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर बरकरार
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।
ई-रुपी वाउचर की सीमा एक लाख रुपये करने का आरबीआई का प्रस्ताव
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   14 Feb 2022 9:15 AM IST