चुनाव नतीजों से पहले बढ़ गए पेट्रोल के दाम या घटे, यहां जानें अपने शहर में कितनी है कीमत

- डीजल के रेट में भी बदलाव नहीं हुआ है
- पेट्रोल की कीमत आज भी स्थिर बनी हुई हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। इससे पहले भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज (10 मार्च, गुरुवार) भी वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि, चुनावी रूपी कवच हटते ही आमजन की जेब पर भार बढ़ने वाला है। यानी कि जनता को पेट्रोल और डीजल की अधिक कीमत चुकाने के लिए तैयार रहना होगा।
आपको बता दें कि, चुनाव शुरू होने से पहले ही सरकारों ने वैट में कटौती कर आम जनता को महंगे वाहन ईंधन से राहत दी थी। केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को वैट में कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद कई राज्यों ने यह फैसला लिया था। तब से अब तक सरकारी तेल कंपपियों ने पेट्रोल- डीजल की के रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया। फिलहाल, जानते हैं आज के भाव...
कच्चे तेल की कीमतें 95 से 100 डॉलर प्रति बैरल रेंज में रहने की उम्मीद
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
95.41 रुपए/लीटर |
86.67 रुपए/लीटर |
मुंबई |
109.98 रुपए/लीटर |
94.14 रुपए/लीटर |
कोलकाता |
104.67 रुपए/लीटर |
89.79 रुपए/लीटर |
चैन्नई |
101.40 रुपए/लीटर |
91.43 रुपए/लीटर |
लखनऊ |
95.14 रुपए/लीटर |
86.68 रुपयए/लीटर |
पटना |
105.90 रुपए/लीटर |
91.09 रुपए/लीटर |
भोपाल |
107.23 रुपए/लीटर |
90.87 रुपए/लीटर |
इंदौर |
107.17 रुपए/लीटर |
90.83 रुपए/लीटर |
साझा ई-नीलामी विंडो के माध्यम से गैर लिंकेज कोयला उपलब्ध कराने पर मुहर
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   10 March 2022 8:28 AM IST