बढ़ने वाले हैं पेट्रोल- डीजल के दाम! चुनाव खत्म होते ही मंत्री बोले कंपनियां कच्चे तेल पर निर्भर

- कच्चे तेल के दाम बढ़ने पर कंपनियां बढ़ाती हैं दाम
- चुनाव के दौरान आमजन को मिलती रही राहत
- पेट्रोल- डीजल के दाम कंपनियां रोज तय करती हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग से कच्चे तेल की कीमतें रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसका असर भारत में भी देखने को मिल सकता है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हो सकता है। फिलहाल बात करें आज (09 मार्च, बुधवार) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने कोई बदलाव वाहन ईंधन के दाम में नहीं किया है।
हालांकि बीते दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की अटकलों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, यह कहना कि चुनाव के कारण हमने कीमतें नहीं बढ़ाई थी। यह कहना ग़लत होगा। तेल की कीमतों को लेकर कंपनियों को तय करना है क्योंकि उन्हें भी बाज़ार में बने रहना है। तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के अनुसार तय होती है।
कच्चे तेल की कीमतें 95 से 100 डॉलर प्रति बैरल रेंज में रहने की उम्मीद
... तो रेट बढ़ना तय
उनके इस बयान के बाद यह तो तय हो गया है कि आगामी दिनों में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने वाले हैं। लेकिन यह भी सोचनीय है कि, क्या वाकई कंपनियां कच्चे तेल पर निर्भर होती हैं? क्योंकि ऐसा है तो चुनाव के दौरान
करीब 3 से 4 माह में इन कंपनियों ने वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव क्यों नहीं किया? जबकि इन दिनों में कच्चे तेल के भाव में कई बार उतार चढ़ाव आए।
साझा ई-नीलामी विंडो के माध्यम से गैर लिंकेज कोयला उपलब्ध कराने पर मुहर
बीते 10 दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उछाल आया है। यदि कंपनियां कच्चे तेल पर निर्भर हैं तो किस मजबूरी के चलते दाम नहीं बढ़ा पाईं, जबकि चुनाव के अरिरिक्त आम दिनों में कच्चे तेल के दाम बढ़ने पर यह कंपनियां जमकर रेट बढ़ाती हैं और आम आदमी की कमर तोड़ने का काम करती हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
95.41 रुपए/लीटर |
86.67 रुपए/लीटर |
मुंबई |
109.98 रुपए/लीटर |
94.14 रुपए/लीटर |
कोलकाता |
104.67 रुपए/लीटर |
89.79 रुपए/लीटर |
चैन्नई |
101.40 रुपए/लीटर |
91.43 रुपए/लीटर |
लखनऊ |
95.14 रुपए/लीटर |
86.68 रुपयए/लीटर |
पटना |
105.90 रुपए/लीटर |
91.09 रुपए/लीटर |
भोपाल |
107.23 रुपए/लीटर |
90.87 रुपए/लीटर |
इंदौर |
107.17 रुपए/लीटर |
90.83 रुपए/लीटर |
Created On :   9 March 2022 9:23 AM IST