चुनाव खत्म, पेट्रोल- डीजल की ताजा कीमतें हुईं जारी, यहां जानें आपके शहर के दाम

- डीजल के रेट में बदलाव नहीं हुआ है
- पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के आज (08 मार्च, मंगलवार) के भाव जारी कर दिए हैं। चुनाव खत्म होने के बाद देश में वाहन ईंधन के दाम तेजी से बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि अब तक चुनाव ने कवच बनकर आम आदमी की जेब पर बढ़ने वाले भार को रोककर रखा था।
कहा जा रहा है कि, अब वो समय आने वाला है जब देश की सरकारी तेल कंपनियां फिर से खुद को कच्चे तेल पर निर्भर बताने का दावा करेंगी। फिर इसी की आढ़ में आम आदमी की कमर तोड़ने का काम करेंगी। माना जा रहा है कि पेट्रोल 30 रुपए तक महंगा हो सकता है। फिलहाल आज पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कच्चे तेल की कीमतें 95 से 100 डॉलर प्रति बैरल रेंज में रहने की उम्मीद
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
95.41 रुपए/लीटर |
86.67 रुपए/लीटर |
मुंबई |
109.98 रुपए/लीटर |
94.14 रुपए/लीटर |
कोलकाता |
104.67 रुपए/लीटर |
89.79 रुपए/लीटर |
चैन्नई |
101.40 रुपए/लीटर |
91.43 रुपए/लीटर |
लखनऊ |
95.14 रुपए/लीटर |
86.68 रुपयए/लीटर |
पटना |
105.90 रुपए/लीटर |
91.09 रुपए/लीटर |
भोपाल |
107.23 रुपए/लीटर |
90.87 रुपए/लीटर |
इंदौर |
107.17 रुपए/लीटर |
90.83 रुपए/लीटर |
साझा ई-नीलामी विंडो के माध्यम से गैर लिंकेज कोयला उपलब्ध कराने पर मुहर
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   8 March 2022 9:16 AM IST