120 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा पेट्रोल, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

- आज कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ
- मुंबई में पेट्रोल 120 रुपए के पार पहुंचा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें एक बार फिर से आग उगल रही हैं। आसमान छूती इन कीमतों ने आम आदमी की जेब पर लगातार भार बढ़ाया है। हालात यह हैं कि देश में पेट्रोल 122 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंचा है, यह कीमत राजस्थान के श्रीगंगानगर की हैं। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल 120 रुपए प्रति लीटर के पार जा पहुंचा है। सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि इनके लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार जिम्मेदार है। कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों के चलते देश में वाहन ईंधन के भाव बढ़ रहे हैं। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में सर्वाधिक तेजी उस समय देखी गई जब देश में चुनाव हो रहे थे।
आपको बता दें कि, चुनाव के दौरान कच्चे तेल में तेजी के बावजूद देश की सरकारी कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) की हिम्मत रेट बढ़ाने की नहीं हुई। लिहाजा यह कहना गलत नहीं होगा कि चुनाव के दौरान ये कंपनियां कच्चे तेल पर नहीं सरकार पर निर्भर होती हैं। उदाहरण के लिए 04 नवंबर 2021 से चुनाव तक इन कंपनियों द्वारा दी गई 4 माह की राहत को देखा जा सकता है। फिलहाल बात करें आज (07 अप्रैल 2022, गुरुवार) की तो कीमतों कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें:- ओसीएल के शेयरधारकों ने पेटीएम के साथ संबंधित पार्टी लेनदेन को दी मंजूरी
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 120.51 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.12 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 104.77 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 99.83 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
ये भी पढ़ें:- भारत, ऑस्ट्रेलिया ने आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   7 April 2022 9:39 AM IST