आपके शहर में पेट्रोल- डीजल महंगा हुआ या सस्ता, यहां जानें
![Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 02 february 2022 Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 02 february 2022](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/02/fuel-price-update-today-petrol-diesel-price-on-02-february-2022_730X365.jpg)
- डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं
- पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (diesel) की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी करने वाली तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) इन दिनों राहत देने में लगी हैं। आज (02 जनवरी 2022, बुधवार) ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि, करीब 3 माह से कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है। माना जा रहा है यह मेहरबानी चुनाव के चलते है, यही कारण है कि जो सरकारी तेल कंपनियां कल तक कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर रहकर ईंधन के दाम बढ़ाने में जुटी थीं, वे लगातार राहत दे रही हैं।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है, पहले भी चुनाव के दौरान करीब 2 माह तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी गई थीं। लेकिन चुनाव निकलते ही भारी भरकम बढ़ोतरी देखने को मिली। हालात यह कि आम आदमी त्रस्त हो गया और दाम आसमान छूते रहे। लेकिन तेल कंपनियां कच्चे तेल का हवाला देकर लगातार रेट बढ़ाती रहीं और सरकार भी तेल कंपनियों की हां में हां मिलाकर इसमें हस्तक्षेप करने से बचती दिखाई दीं।
भारत की अर्थव्यवस्था 2022-23 में 8-8.5 फीसदी की जीडीपी वृद्धि का अनुमान
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतें...
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
95.41 रुपए/लीटर |
86.67 रुपए/लीटर |
मुंबई |
109.98 रुपए/लीटर |
94.14 रुपए/लीटर |
कोलकाता |
104.67 रुपए/लीटर |
89.79 रुपए/लीटर |
चैन्नई |
101.40 रुपए/लीटर |
91.43 रुपए/लीटर |
भोपाल |
107.23 रुपए/लीटर |
90.87 रुपए/लीटर |
इंदौर |
107.26 रुपए/लीटर |
90.92 रुपए/लीटर |
वित्त वर्ष 2022 में भारत की बिजली की मांग 8-10 फीसदी बढ़ने की उम्मीद
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   2 Feb 2022 9:01 AM IST