सेंसेक्स 390 अंक गिरा, निफ्टी 17,000 के करीब बंद हुआ

- निफ्टी 109.25 अंक की गिरावट के साथ 17
- 014.35 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 390.58 अंक नीचे 57
- 235.33 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (13 अक्टूबर 2022, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 390.58 अंक यानि कि 0.68% नीचे 57,235.33 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 109.25 अंक यानि कि 0.64% की गिरावट के साथ 17,014.35 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 113.80 अंक यानि कि 0.20% नीचे 57512.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 18.70 अंक यानि कि 0.11% की गिरावट के साथ 17104.90 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (12 अक्टूबर 2022, बुधवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को भी बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। जब सेंसेक्स 478.59 अंक यानि कि 0.84% ऊपर 57,625.91 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 140.05 अंक यानि कि 0.82% की बढ़त के साथ 17,123.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   13 Oct 2022 4:34 PM IST