उतार-चढ़ाव के बीच सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी में मामूली तेजी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (21 अप्रैल 2023, शुक्रवार) सपाट स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 22.71 अंक यानी 0.04% फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 59,655.06 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी महज 0.40 अंक की तेजी के साथ 17,624.05 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 93.64 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 59,725.99 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 99 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 17648.15 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (20 अप्रैल 2023, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम भी सपाट स्तर पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 64.55 अंक यानी कि 0.11% प्रतिशत बढ़कर 59,632.35 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 5.70 अंक यानी कि 0.03% बढ़त के साथ 17,624.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   21 April 2023 4:09 PM IST