Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी के भाव भी नीचे आए

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 98,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,00,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना (Gold) एक लाख रुपए की रिकॉर्ड कीमत को छूने के बाद लगातार तीसरे दिन नीचे आया है। सप्ताह के पांचवें दिन यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में करीब 240 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखी गई है। आज (25 अप्रैल 2025, शुक्रवार) सिल्वर (Silver) के रेट में भी 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,190 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,190 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,190 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
यदि चांदी की कीमत देखी जाए तो बीते दिन के मुकाबले इसमें करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है, हालांकि इसका भाव अब भी 1 लाख रुपए के बाहर ही है। आज सिल्वर की कीमत 1,00,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   25 April 2025 11:47 AM IST