Sona- Chandi Ka Bhav: सोना खरीदने का है मूड तो पहले जान लें लेटेस्ट रेट, चांदी के भाव भी कर लें नोट

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 95,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 99,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दूी धर्म में खरमास खत्म होते ही शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। ऐसे में अब सोना- चांदी (Gold- Silver) की डिमांड बढ़ सकती है। यदि आप सोना व चांदी या उससे बने गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको एक बार लेटेस्ट रेट जरूर देखना चाहिए। दरअसल, भारतीय सर्राफा बाजार में गोल्ड- सिल्वर की कीमतों में आज (15 अप्रैल 2025, मंगलवार) गिरावट देखने को मिली है।
यलो मेटल कहे जाने वाले सोने (Gold) की कीमत में जहां 250 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखी गई है। वहीं चांदी (Silver) के भाव में भी 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 95,600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
यदि चांदी की कीमत देखी जाए तो बीते दिन के मुकाबले इसमें करीब 100 रुपए प्रति 1 किलोग्राम तक की गिरावट आई, जिसके बाद सिल्वर का भाव 99,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   15 April 2025 11:33 AM IST