Fuel Price Update: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए लागू, बिहार सहित इन राज्यों में सस्ता हुआ ईंधन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए लागू, बिहार सहित इन राज्यों में सस्ता हुआ  ईंधन
  • ब्रेंट क्रूड ऑयल 88 डॉलर प्रति बैरल पर है
  • बिहार में पेट्रोल 19 पैसे तक सस्ता हो गया
  • गुजरात और कर्नाटक में भी सस्ता हुआ ईंधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (25 अप्रैल 2024, गुरुवार) सुबह पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Prices) जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, राज्य स्तर पर लोकल टैक्स के चलते कई शहरों में कीमतें ऊपर- नीचे हुई हैं।

बता दें कि, केंद्र सरकार ने चुनाव से पहले 14 मार्च 2024 को आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए कीमतों में संशोधन किया था। वित्त केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया था। लेकिन, करीब 3 सालों में ईंधन के दाम में सरकारी तेल कंपनियों ने अपनी ओर से कोई बदलाव नहीं किया है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...

इन शहरों में बदल गईं कीमतें

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई आज की ईंधन की कीमतों को देखें तो, आज बिहार सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। यहां पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे की कमी आई है जिसके बाद भाव 107.12 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 18 पैसे घटकर 93.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा गुजरात, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, असम, पंजाब, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं।

इन शहरों में नहीं हुआ कोई बदलाव

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 92.15 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 103.94 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 90.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 100.75 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों की तो यह 90 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (25 अप्रैल 2024) डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 82.77 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची हैं। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल भी 88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Created On :   25 April 2024 5:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story