इलेक्ट्रिक वाहन होंगे सस्ते, स्क्रैप पॉलिसी पर भी दिया गया जोर

- प्राकृतिक गैस
- बायोगैस के भी उत्पाद शुल्क पर छूट की घोषणा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट (Union Budget 2023) पेश किया गया। जिसमें भारतीय ऑटो इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए भी कुछ घोषणाएं की गई हैं। साल 2023 के बजट के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने के वाले लिथियम बैटरियों पर लगने वाले सीमा शुल्क को कम करने की घोषणा की है। जिसके बाद इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे।
वित्त मंत्री ने कहा कि, इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाले लिथियम-आयन बैटरियों पर लगने वाले सीमा शुल्क में कटौती की गई है। लिथियम-आयन बैटरी पैक और सेल पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 13 प्रतिशत कर दिया गया है। आपको बता दें कि, वर्तमान में लिथियम सेल भारत में निर्मित नहीं होते हैं।
बजट के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि, प्राकृतिक गैस, बायोगैस के भी उत्पाद शुल्क पर छूट की घोषणा भी की है। यही नहीं, बजट में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि साल 2022 के बजट के अनुसार, सभी पुरानी गाड़ियों और एंबुलेंस को स्क्रैप पॉलिसी के तहत कबाड़ कर दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि, पुराने प्रदूषण करने वाले वाहनों को स्क्रैप करना हमारी अर्थव्यवस्था को हरित बनाने में एक सबसे महत्वपूर्ण भाग है।
Created On :   1 Feb 2023 12:22 PM IST