कीमतों में वृद्धि: MG Hector और Hector Plus एसयूवी की कीमत में हुई बढ़ोतरी, जानिए अपडेट दाम

MG Hector और Hector Plus एसयूवी की कीमत में हुई बढ़ोतरी, जानिए अपडेट दाम
  • एमजी हेक्टर स्टाइल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है
  • डीजल वेरिएंट की कीमत 17.30 लाख रुपए से शुरू होती है
  • कीमतों में वृद्धि के अलावा एसयूवी में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी हेक्टर (Hector) और हेक्टर प्लस (Hector Plus) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसका असर खास तौर पर दोनों मॉडलों के टॉप-टियर वेरिएंट पर पड़ेगा। कंपनी ने कीमत में बढ़ोतरी वेरिएंट और इंजन विकल्प के आधार पर की है।

कीमतों में वृद्धि के बाद कंपनी ने दोनों एसयूवी में अन्य कोई बदलाव नहीं किया और ना ही कोई नए फीचर्स एड किए हैं। इनमें वर्तमान मॉडल वाले सभी समान फीचर्स और इंजन विकल्प मिलते हैं। आइए जानते हैं सभी वेरिएंट की नई कीमतें और इस एसयूवी की खूबियां...

एमजी हेक्टर की नई कीमतें

एंट्री-लेवल एमजी हेक्टर स्टाइल (MG Hector Style) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके पेट्रोल वेरिएंट के लिए 13.99 लाख और डीजल के लिए 17.30 लाख रुपए रखी गई है। इसके अलावा अन्य सभी वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि की गई है। इनमें पेट्रोल वेरिएंट के लिए अब 16,000 से 20,000 रुपए तक अतिरिक्त कीमत चुकाना होगी। वहीं डीजल वेरिएंट की कीमत भी 18,000 से 22,000 तक बढ़ गई है। बता दें कि, यह तब हुआ है जब एमजी मोटर इंडिया ने साल की शुरुआत में हेक्टर की कीमतों में 1 लाख की कटौती की थी।

नई कीमतें आने के बाद एमजी हेक्टर के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपए से 18.43 लाख रुपए के बीच है, जबकि डीजल वेरिएंट की कीमत 17.30 लाख रुपए से 22.24 लाख के बीच हो गई है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

एमजी हेक्टर प्लस की नई कीमतें

तीन-पंक्ति वाली हेक्टर प्लस (Hector Plus) के बेस-लेवल सहित सभी वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि की गई है। इसके पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट में 20,000 रुपए से 23,000 तक की वृद्धि की गई है। वहीं पेट्रोल-ऑटोमैटिक वेरिएंट में 24,000 रुपए से 25,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। जबकि, डीजल वेरिएंट की कीमत अब 20,000 रुपए से 30,000 रुपए तक अधिक चुकाना होगी।

कीमतों में वृद्धि के बाद अब हेक्टर प्लस के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 17.30 लाख से शुरू होकर 22.93 लाख तक पहुंच गई है। वहीं डीजल वेरिएंट की कीमत अब 19.82 लाख से शुरू होकर 23.08 लाख, रुपए एक्स-शोरूम हो गई है।

Created On :   13 Jun 2024 9:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story