अपकमिंग एसयूवी: Mahindra XUV 3XO का पहला टीजर आया सामने, 29 अप्रैल को होगी लॉन्च

Mahindra XUV 3XO का पहला टीजर आया सामने, 29 अप्रैल को होगी लॉन्च
  • कंपनी ने 30 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है
  • एसयूवी में पूरी तरह से नया फ्रंट फेसिया मिलेगा
  • XUV 3XO नाम को भी साफ देखा जा सकता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) साल 2024 में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। इसमें पहला मॉडल एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट (XUV300 Facelift) है। फिलहाल कंपनी ने इसे XUV 3XO कहा है और इसकी पहली झलक भी दिखलाई है। कंपनी ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक 30 सेकेंड का वीडियो जारी किया है। साथ ही बताया कि, इस एसयूवी को 29 अप्रैल, 2024 को लॉन्च किया जाएगा।

टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि, मौजूदा 300 की तुलना में फेसलिफ्ट मॉडल में कई कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड दिए जाएंगे। बता दें कि, हाल ही में इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। नए टीजर में क्या है खास और किन बदलावों का हुआ है खुलासा? आइए जानते हैं...

Mahindra XUV 3XO के टीजर में मिली जानकारी

महिन्द्रा ने सोशल मीडिया पर नई एसयूवी की पहली झलक को दिखाया है। कंपनी ने 30 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कॉम्पैक्ट एसयूवी में अब पूरी तरह से नया फ्रंट फेसिया मिलेगा, जिसमें एक नई ग्रिल, नए उल्टे एल-आकार के एलईडी डीआरएल, फॉग लाइट के ऊपर फिर से डिजाइन की गई हेडलैंप यूनिट होगी।

वहीं रियर में कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स को दिखाया गया है, जहां रियर वाइपर के अलावा XUV 3XO नाम को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, महिंद्रा ने संकेत दिया है कि XUV 3XO में अन्य बदलावों के बीच एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक अपग्रेड साउंड सिस्टम, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री और नए, एयरोडायनामिक रूप से कुशल, लेयर्ड-स्पोक अलॉय व्हील का एक सेट मिलेगा। इसके अलावा अब इसमें एक सनरूफ भी मिलेगा।

इंजन और पावर

XUV 3XO के इंजन में मैकानिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें पुराने XUV300 में दिए जाने वाले इंजन के साथ बाजार में उतारा जाएगा। बता दें कि, मौजूदा मॉडल में 1.5-लीटर डीजल, 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल, और 1.2-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल (TGDI) का विकल्प मिलता है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 1.2-लीटर टीजीडीआई पेट्रोल वेरिएंट के रूप में एक नया एडिशन मिल सकता है।

Created On :   4 April 2024 8:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story