राजनीति में एंट्री पर से सस्पेंस खत्म: आज 1.30 बजे कांग्रेस ज्वाइन करेंगे बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट, हरियाणा की सियासत में हलचल तेज

  • कांग्रेस में शामिल होंगे रेसलर बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट
  • आज 1.30 बेज ग्रहण करेंगे पार्टी की सदस्यता
  • बजरंग पूनिया ने दी जानकारी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-06 06:14 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के आगाज से पहले रेसलर बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट आज (6 सितंबर) को कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, बजरंग पूनिया ने खुद इस बात की पुष्टि की है। दोनों रेसलर दोपहर 1.30 बजे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। दोनों रेसलर की राजनीति में एंट्री से पहले सूबे की राजनीति में सियासी पारा चढ़ गया है। इससे पहले बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों रेसलर की राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात के बाद इन अटकलों को और भी ज्यादा बल मिला था।

अटकलें हैं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से विनेश फोगाट को दादरी सीट से उम्मदीवार बनाया जा सकता है। जबकि, बजरंग पूनिया को बादली सीट से टिकट सौंपा जा सकता है। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस पूनिया को बादली सीट की बजाए जाट बहुल सीट से चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है।

हरियाणा की सियासत पर पड़ेगा कोई असर?

यदि देखा जाए तो विनेश फोगाट के हरियाणा की राजनीति में उतरने से गहरा असर पड़ सकता है। दरअसल, खाप पंचायतों और किसानों के बीच विनेश फोगाट की काफी अच्छी पकड़ है। इस लिहाज से उन्हें चुनाव में बड़ा समर्थन मिलने की उम्मीद ज्यादा है। ऐसे में हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश का योगदान काफी मायने रख सकता है।

हरियाणा में 5 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव

हरियाणा में 5 अक्टूबर से आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज होना है। जबकि, नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे। राज्य में इन तारीखों से पहले चुनाव 1 और 4 अक्टूबर को रखे गए थे। हालांकि, बाद में चुनाव आयोग ने इन तारीखों को कुछ दिन आगे बढ़ा दिया था। इस पर आयोग ने बिश्नोई समाज के मताधिकार और परंपराओं के सम्मान को देखते फैसला लिया था।

Tags:    

Similar News