मकान से पाइप चोरी: धूमा के टंकी मोहल्ला में एक मकान से अज्ञात चोरों ने लोहे के पाइप चुराए

  • अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
  • बाइक- बाइक में टक्कर
  • टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-27 04:29 GMT

डिजिटल डेस्क, सिवनी। सिवनी में धूमा के टंकी मोहल्ला में एक मकान से अज्ञात चोरों ने लोहे के पाइप चुरा लिए। पुलिस ने बताया कि मुकेश अहिरवार अपनी मां के साथ घर पर था। सुबह जब दोनों ने देखा कि घर में रखे पाइप किसी ने चुरा लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बाइक की टक्कर में पति-पत्नी घायल

डूंडासिवनी थाना अंतर्गत जनता नगर के पास बाइक की टक्कर से पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि जनता नगर निवासी देवीप्रसाद यादव अपनी पत्नी के साथ सिवनी से बाइक में लौट रहा था। जब दोनों जनता नगर के पास दुकान से सामान लेकर बाइक में बैठक रहे थे तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में पति पत्नी घायल हो गए पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News