श्वान ने किया हमला: आवारा श्वान ने बालक को काटा, घटना को लेकर लोगो में आक्रोश

  • श्वान कर रहे लोगों पर हमला
  • नगर पालिका नहीं ले रही एक्शन
  • बचाव के लिए लोग लेकर चलते हैं डंडा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-08 04:14 GMT

डिजिटल डेस्क, सिवनी। शहर में आवारा श्वानों को लेकर नगर पालिका कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यही वजह है कि श्वान लोगों पर हमला कर रहे हैं। शहर के ईश्वर नगर में पांच साल के बालक को एक आवारा श्वान ने काटकर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ शुक्ला का पुत्र आरव घर के सामने खेल रहा था तभी उसे आवारा श्वान ने हाथ में काट लिया। शोर सुनकर लोग आए और श्वान को भगाया। ज्ञात हो कि इस तरह की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

आवारा श्वानों से दहशत

शहर में आवारा श्वानों से लोगों में दहशत है। मुख्य सडक़ों के अलावा चौक चौराहों और गलियों में श्वानों का झुंड झूम रहा है। सबसे ज्यादा खतरा रात में रहता है ।वहीं सुबह सैर करने वाले भी इनसे भयभीत रहते हैं। कई लोग तो सैर समय श्वानों के हमले से बचने के लिए हाथ में डंडा लेकर चलते हैं। शहर सीमा से जुड़े ग्रामीण इलाकों में भी आवारा श्वानों से लोग परेशान हैं। 

Tags:    

Similar News