Amrawati News: दूसरे के साथ आपत्ति जनक हालत में देखकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट

दूसरे के साथ आपत्ति जनक हालत में देखकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट
  • अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने का मामला
  • पहले तीनों ने रेलवे स्टेशन पर शराब पी, फिर सो गए
  • पति जागा और ओटे पर सिर दे मारा, पत्थर से सिर कुचल दिया

Amrawati News रहस्यमय हत्याकांड को 48 घंटों में सुलझाने में शहर पुलिस को सफलता मिली है। बडनेरा रेलवे स्टेशन परिसर में पानी की टंकी के नीचे एक 38 वर्षीय अज्ञात महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से यह रहस्यमय हत्याकांड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। क्योंकि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मामले में पति और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश से रोजगार की तलाश में मरावी दंपति अमरावती आए थे। इस बीच शेखर को इस दंपति पर बडनेरा के भगतसिंह चौक पर शेखर की नजर पड़ी। दंपति को काम दिलाने का प्रलोभन देकर अपने घर ले गया। लेकिन घर के भीतर क्या हुआ कि मरावी दंपति ने पांच मिनट के भीतर अपने मूल गांव जाने का निर्णय ले लिया।

स्टेशन तक छोड़ने शेखर भी साथ चल पड़ा। सोमवार की रात 9.13 मिनट यह दंपति रेलवे स्टेशन पहुंचे। उत्तर की ओर टिकट घर से रात 9.45 बजे गोंदिया जाने के लिए दो ली। इस बीच शेखर ने भागवती मरावी से 500 रुपये लेकर शराब लेने के लिए रवाना हुआ। तीनों ने रेलवे स्टेशन पर शराब का सेवन किया। जिसके बाद लक्ष्मण को नींद लग गई। भागवती भी नशे में चूर थी। रात लगभग 10.30 बजे जब लक्ष्मण की आंख खुली तो उसने शेखर और भागवती को आपत्ति जनक स्थिति में देखा। शेखर तो भाग गया, लेकिन गालीगलौज करतेे हुए तैश में आए लक्ष्मण ने पत्नी के सिर के बाल पकड़ कर मौके पर मौजूद ओटे पर उसका सिर दे मारा। फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। हत्या करने के बाद लक्ष्मण वहीं सो गया। सुबह 5.15 बजे जब लक्ष्मण को होश आया तो उसने पाया कि उसकी पत्नी के प्राण पखेरू उड़ गए हैं।

पहले संदिग्ध फिर पति को पकड़ा : क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने घटना स्थल के आस-पास 47 जगहों के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर तकनीकी सुरागों से हत्याकांड का राजफाश किया। महिला के हत्यारे पति लक्ष्मण मानसिंह मरावी (34) तथा बडनेरा नई बस्ती परिसर के इंदिरा नगर निवासी शेखर उर्फ चंद्रशेखर नारायण चिंचोलकर (34) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की शिनाख्त भागवती लक्ष्मण मरावी (38) के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के जिला मंडला के नयनपुर ओहनी थाना क्षेत्र की निवासी थी। सह आरोपी शेखर चिंचोलकर वर्ष 2021 में हत्या के मामले में नामजद रहने के साथ ही चोरी का आरोपी है। पुलिस ने सबसे पहले संदिग्ध शेखर को मंगलवार की रात 8 बजे बडनेरा के भगतसिंह चौक पर हिरासत में लिया। पूछताछ में शेखर ने तमाम घटनाक्रम की सिलसिलेवार वार्ता पुलिस के सामने पेश की। शेखर द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति लक्ष्मण को मध्य प्रदेश स्थित उसके गांव से मंगलवार की रात 11 बजे गिरफ्तार किया। पूछताछ में लक्ष्मण ने भी अपना जुर्म कबूल किया है।

Created On :   19 Oct 2024 9:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story