राष्ट्रपति का रायपुर दौरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचेंगी

  • राष्ट्रपति का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा
  • एम्स,आईआईटी व एनआईटी के दीक्षांत समारोहों में होंगी शामिल
  • 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-21 12:07 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचेंगी।  यहां राष्ट्रपति मुर्मू एम्स,आईआईटी व एनआईटी के दीक्षांत समारोहों समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होगी।

 मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति मुर्मू का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन होगा। राष्ट्रपति मुर्मु के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की बात की जाए तो सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अपराह्न एक बजे मुर्मू एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी। जबकि राष्ट्रपतिअपराह्न तीन बजे एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद  शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात कर बातचीत करेंगी तथा शाम छह बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।

दूसरे दिन 26 अक्टूबर सुबह नौ बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा करेंगी। सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। सुबह 11 बजे आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। रा्ष्ट्रपति अपराह्न 1:30 बजे भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी। अपराह्न 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। शाम पांच बजे दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रायपुर हवाई अड्डे से रवाना होगी। 

Tags:    

Similar News