madhyapradesh: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को बधाई

  • मिथुन की 5 दशक में अपनी उत्कृष्ट अभिनय यात्रा
  • भारतीय सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के
  • भारतीय के साथ विश्व के दर्शकों का मनोरंजन किया

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-30 14:13 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान " दादा साहेब फाल्के" पुरस्कार के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि लगभग 5 दशक में अपनी उत्कृष्ट अभिनय यात्रा के माध्यम से अभिनेता  चक्रवर्ती ने न केवल करोड़ों भारतीय के साथ विश्व के दर्शकों का मनोरंजन किया है, बल्कि समाज के निर्माण में भी योगदान दिया है।

Tags:    

Similar News